Habits of World Best Traders शेयर बाजार के अच्छे ट्रेडर्स की आदते
शेयर बाजार की दुनिया में आपका स्वागत है
वैसे देखा जाये तो सिर्फ शेयर बाजार में ट्रेडिंग ही नहीं लाइफ में किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए अच्छी आदतों का होना जरुरी है | हमने वर्ल्ड के ऐसे ट्रेडर्स जिन्होंने शेयर बाजार में अपना पूरा जीवन लगा दिया और कामयाबी के उन स्तरों को छुआ जिसे आप और हम पाने की चाहत रखते हैं, उनकी किताबो ,उनके इंटरव्यू के जरिये उनकी क्या क्या वो आदते रही या उन्होंने क्या रूल्स ( नियम ) फॉलो किये जिससे वो ट्रेडिंग की दुनिया के बेताज बादशाह बने उनको यहाँ बताया है | आप भी इन रूल्स और हैबिट्स को अपनाकर अपनी शेयर बाजार की यात्रा में सुधार ला सकते हैं |
HABITS OF WORLD BEST TRADERS ( हैबिट्स ऑफ़ वर्ल्ड बेस्ट ट्रेडर्स )
- एक अच्छे ट्रेडर को हमेसा पता होता है कि उसको सब कुछ फॉलो नहीं करना है, जैसे कुछ नए ट्रेडर्स जिनको अभी बहुत ज्यादा अनुभव नहीं होता है ट्रेडिंग के उतर चढ़ाव का वो कभी तो प्राइस एक्शन , कभी मूविंग एवरेज और ढेर सरे अलग अलग इंडिकेटर खोजते रहते हैं , लेकिन एक अच्छा ट्रेडर हमेसा किसी एक चीज पर ही फोकस रहता है, उसको पता होता है की वो एक उसे सिर्फ कोई एक चीज पर ही बार बार फोकस करना है और उसमे होने वाली गलतिओयो से सिख कर उसमे दिन प्रतिदिन सुधर करना है | एक बार ब्रूसली ने कहा था " “I fear not the man who has practiced 10,000 kicks once, but I fear the man who had practiced one kick 10,000 times.
- एक अच्छे और अनुभवी ट्रेडर को पता होता है कि वो हर बार सही नहीं होगा , इसलिए उसको पता होता है की उसको कितना रिस्क लेना है , वो हर एक ट्रेड में रिस्क एंड रिवॉर्ड को फॉलो करता है। और बहुत सारे अच्छे ट्रेडर्स का ये मानना है कि अगर कोई ट्रेडर अच्छे से रिस्क एंड रिवॉर्ड भी समझ ले तो भी वो एक प्रॉफिटेबल ट्रेडर बन सकता है |
- एक अच्छा ट्रेडर सिर्फ न्यूज़ के बेस पर ट्रेड नहीं लेता या किसी न्यूज़ मैं बैठे एनालिस्ट के बोलने पे ट्रेड नहीं लेता , वो न्यूज़ सुनता तो है लेकिन एक्शन या ट्रेड तभी लेता है जब उसको चार्ट पे भी वो चीज दिखने लगती है, क्युकि कभी कभी जो न्यूज़ आपको पॉजिटिव लग रही होती है वो बाजार कुछ दिन पहले ही एडजस्ट कर चुका होता है, और उस दिन वो स्टॉक गिरने लगता है जबकि आप सोच रहे थे की अच्छी न्यूज़ की वजह से प्राइस ऊपर जायेगा | ऐसा आपने ज्यादातर अनुभव तब किया होगा जिस दिन किसी कंपनी के रिजल्ट आया होगा , रिजल्ट अच्छे आने पर भी वो स्टॉक २-३ दिन तक गिरता रहता है , उसका कारण यही होता है की बाज़ार इस न्यूज़ को उसके प्राइस में उसके रिजल्ट आने से पहले ही एडजस्ट कर चूका था |
- कभी भी एक अच्छा ट्रेडर अपने लोस ( LOSS ) वाले ट्रेड में एवरेज नहीं करता है , पॉल टुटर जोंस कहते हैं की LOSERS AVERAGE LOSERS मतलब लूज़र हमेसा अपने लूजिंग ट्रेड में एवरेज करते हैं |
- एक अच्छा ट्रेडर जो जनता है कि शेयर बाज़ार ही अब उसका प्रोफेशन है वो हमेसा सीखने पे ज्यादा फोकस करता है , जिसके लिए वो अपना डेली ट्रेडिंग जर्नल ( daily trading journal ) लिखता है , ताकि वो अपनी गलतियों को समझ सके , नए ट्रेडर्स के लिए तो ये किसी चमत्कार की तरह काम करता है , क्युकि इसमें उनकी हर छोटी बड़ी गलती लिखी होती है जिसे वो धीरे धीरे सुधार सकते हैं |
एक बार सारे पॉइंट्स को जल्दी से देख लेते है
- एक स्ट्रेटेजी पर ही फोकस करो
- रिस्क एंड रिवॉर्ड फॉलो करो
- सिर्फ न्यूज़ के बेस पर ट्रेड न ले
- लॉस वाले ट्रेड में एवरेज ना करे
- ट्रेडिंग जर्नल को ज़रूर मेन्टेन करे
- खुद को डिसिप्लिन बनाये
वैसे आप क्या क्या फॉलो करते हैं , और आपकी ट्रेडिंग लाइफ कैसी चल रही है , कमेंट करके बताये |
.jpg)

.jpg)


very nice article
ReplyDeletethanks.
Delete